
श्री कृष्ण कृपा
परम पूज्य गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज के पावन सान्निध्य में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2026 इस वर्ष जापान में आयोजित किया जा रहा है।
यह भव्य आध्यात्मिक महोत्सव 17 जून 2026 से 24 जून 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें श्रीमद्भगवद्गीता के दिव्य ज्ञान, सत्संग, भजन, प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस पावन यात्रा में श्रद्धालुओं को स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज के सान्निध्य में गीता ज्ञान, भक्ति और भारतीय संस्कृति का अनुपम अनुभव प्राप्त होगा।
कार्यक्रम विशेषताएँ:
• श्रीमद्भगवद्गीता प्रवचन
• भजन संध्या एवं कीर्तन
• आध्यात्मिक सत्संग
• सांस्कृतिक कार्यक्रम
• जापान दर्शन एवं भक्त संगम
संपर्क: 7027001890, 9541126726